समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखण्ड में सतमलपुर पंचायत के 12 नम्बर वार्ड एवं रामपुर विष्णु पंचायत के वार्ड नम्बर 11 में प्रदेश जदयू द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम अनुसूचित चौपाल में ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम के तहद अनुसूचित जाति समाज के टोलों में जाकर बैठक आयोजित किया गया। प्रखंड जदयू के अध्यक्ष ठाकुर राजीव सिंह के नेतृत्व में हुई । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में गरीब, शोषित पीड़ित, वंचित समाज के उत्थान के लिए राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।




कार्यक्रम की अध्यक्षता सतमलपुर पंचायत में श्याम सुंदर महतो ‘भोला जी’ एवं रामपुर विष्णु पंचायत में अजय कुमार टुल्लु ने किया। इस अवसर पर अफ़रोज़ अहमद ‘पप्पु बाबु’ महासचिव जिला जदयू, विनय जायसवाल सचिव प्रदेश जदयू, राजदीप कुमार युवा नेता, शंभू ठाकुर पंचायत समिति, रघुनाथ कुमार, रवि भार्गव ‘मिंटू सिंह’, मो. समद , महेश राम, राम लखन राम, नवल दास, लाल बाबु राम, अशोक राम, शुशील राम, अनिता राम, सुमित्रा देवी, बौवे लाल राम के अलावा काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।








