समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना के खैरी पंचायत के सिरहा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व वार्ड सदस्य राम शोभित सिंह को गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब शनिवार की रात वो हाट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी। फिर परिजनों ने समस्तीपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मिली जानलरी के अनुसार, रामशोभित शनिवार रात आटा पिसाने के लिए चक्की पर गया था। आटा पिसवाने के बाद घर लौटते समय एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिसर वह जख्मी हो गया।




बताया गया है कि उसकी पीठ में दो गोली लगी है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे आननफानन में लेकर शहर की ओर भागे। जहा एक निजी क्लीनिक में उसे भर्ती कराया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पूर्व वार्ड सदस्य को बदमाशों ने किस कारण गोली मारी है। वैसे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इधर, परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गोली मारने की बात कह रहे हैं। उससे पुराना विवाद भी चल रहा है। जिसके कारण पुरानी रंजिश में गोली मारने की घटना होने की संभावना लग रही है। हालांकि इसका खुलासा पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल जख्मी का इलाज जारी है।








