समस्तीपुर। समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड स्थित विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट स्टेशन रोड की जर्जर सड़क में जल जमाव से तंग होकर यहाँ के लोगों ने गुरुवार को सड़क पर धनरोपनी कर अपने-अपने गुस्से का इजहार किया। पदाधिकारियो और जनप्रतिनिधियो को जगाने और जागरूक करने के लिए दैनिक यात्री संघ तथा सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा सड़क पर धान रोप कर विरोध करते हुए ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया है।


इसमें यात्री संघ स्टेशन संयोजक मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, पूर्व परामर्शदात्री समिति के सदस्य राम बहादुर सिंह, जनार्दन प्रसाद आजाद, चंदन कुमार, नीरज रंजन,अरविंद कुमार कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण, धनिक लाल पासवान, राजेन्द्र प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार, फगुनी महतो, अशोक पंडित, रमेश साह, रामसागर महतो, दिलीप सेठ, राजेश कुमार,परमेश्वर राम विजय कुमार सहनी, विनोद कुमार सहनी, कैलाश प्रसाद साह, अर्जुन कुमार, विजय कुमार,मो. जावेद, प्रभात कुमार, अंकित कुमार, मो बुईदद्दीन, गणेश महतो, कमल कुमार सिंह, आदि दर्जनों लोग ने सड़क पर धनरोपनी कर अपने-अपने गुस्से का इजहार किया। विदित हो कि समस्तीपुर रेल मंडल के सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली रेलवे सड़क कई बरसों से गढ़े में तब्दील हो चुकी है।


जिससे सड़क का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। सड़क में गढ़ा है या गढ़ा में सड़क इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। जर्जर इस सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर करीब कई बार मुद्दा उठाया गया है। फिर भी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझे। समस्तीपुर रेल मंडल दैनिक यात्री संघ सिघियाघाट स्टेशन संयोजक मनोज कुमार ने गत 3 सितम्बर 2022 को तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन निरीक्षण के क्रम में सड़क निर्माण से संबधी आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद से लेकर रेल मंत्री तक आवेदन दिया। फिर भी जन प्रतिनिधि तथा अधिकारी इस पर का ध्यान नहीं दिए।



मामूली सी बारिश होने पर यह सड़क झील में बदल जाती है और लोगो को चलने लायक नहीं रह जाती है जबकि यहां से प्रत्येक दिन सैकड़ो की संख्या यात्री यात्रा करते हैं। यात्री को कुछ मीटर दूरी एक किलो मीटर पैदल चल कर ट्रेन पकड़ना परता है जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को नींद से जगाने के लिए आज दैनिक यात्री संघ तथा सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा सड़क पर धान रोप कर विरोध प्रकट करते हुए ध्यान आकृष्ट करवाने का प्रयास किया है। जिसकी क्षेत्र में सवर्त्र चर्चा जारी है।





