समस्तीपुर में लापता सहोदर भाई की पानी में उपलाती हुई मिली लाश, डूबने से मौत की आशंका, सहोदर भाई की मौत से गांव में मातम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। एक दिन से लापता दो बच्चों की लाश शुक्रवार की पहले सुबह पानी में उपलती हुई मिली। पानी मे शव मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही पानी में दो बच्चे के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर चोच्चहा चौर की बताई गई है। मृतक की पहचान मनियारपुर वार्ड नंबर 7 निवासी धर्मेंद्र शाह के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार एवं 7 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गयी है।

परीजनों ने बताया कि दोनों बच्चा गुरुवार को स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए चला गया। इसके बाद कई घन्टे तक घर नहीं लौटने पर बच्चों की खोज शुरू हुई। साथ ही रात में ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई और रात भर दोनों बच्चों की तलाश में परिजन इधर-उधर भटकते रहे। इसी दौरान शुक्रवार कि सुबह गांव के कुछ लोग चौर में गए तो इसी दौरान जेसीबी से बने गड्ढे में भरे पानी में 2 बच्चे के शव को उपलाता हुआ देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना गांव में दी गई। फिर दोनों बच्चे की शव की पहचान हो गई। परिजनों ने डूब कर मरने की आशंका जताई है।


मिली जानकारी के अनुसार वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर स्थित चोचहा चौर दो बच्चे की लाश पानी में उपलाती हुई मिली। शुक्रवार की सुबह पानी में दो बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सैकड़ो लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गयी। इसके बाद दोनों बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। साथ ही इसकी सूचना वारिसनगर पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *