समस्तीपुर। रोसड़ा थाना क्षेत्र के कोल्हट्टा गांव में शुक्रवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने शिवाजीनगर ओपी के रहीयार दक्षिण पंचायत के काकर गांव निवासी पंचायत समिति सदस्या गीता देवी के पति संतोष कुमार पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार पासवान रोसडा बाजार से काम निपटाकर वह अपने चचेरा भाई राजीव कुमार पासवान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर काकर गांव लौट रहे थे।


इस दौरान पुलिया के पास मोटरसाइकिल से पीछा कर दो अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके कारण मोटरसाइकिल ड्राइव कर रहे राजीव कुमार पासवान की हाथ लड़खड़ा गई और वह वहां गिर गया। गोली लगने से संतोष पासवान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी महेशर चौर की ओर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मृतक के परिजनों एवं पड़ोसियों को मिलते ही वहां से लोग आए और मृतक संतोष पासवान की लाश को अपने गांव काकड़ घाट ले गए।



इधर, घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुची। लेकिन तबतक परिजन संतोष की लाश को लेकर गांव चले गए थे। इधर, इस घटना के बाद कांकर में दो पक्षों के बीच आक्रोश भड़क गया और हत्याकांड की घटना को लेकर के तथाकथित आरोपी के कई घरों में आगजनी कर लूटपाट भी मचाया है। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने कई घरों में आग भी लगा दी गयी। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भी खदेड दिया गया।


इधर घटना की सूचना पर डीएसपी रोसडा के द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए काफी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रोसरा डीएसपी शिवम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वही दंगा नियंत्रण वाहन सहीत कई थाने की पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल दर्जनों पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ कांकर गांव पहुंच कर कैंप कर रही है।





