डायग्नोस्टिक जांच को और बेहतर बनाने का मिला प्रशिक्षण, जिले के 19 लैब टेक्नीशियन हुए लाभान्वित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग और फाइंड संस्था द्वारा जिले भर के लैब टेक्नीशियन का दो दिवसीय प्रशिक्षण सदर अस्पताल मे शुरू हुआ। प्रशिक्षण में जिले के लैब 19 लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में फाइंड संस्था के मोहम्मद खालिद और प्रफुल्ल चंद्र मिश्र ने सभी लैब टेक्नीशियन  को जांच की गुणवत्ता बढ़ाने सहित स्वयं को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के बारे में बताया। सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी ने बताया जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रहे जांच की गुणवत्ता, बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन, आवश्यक परीक्षण सूची के अनुसार जांच कराने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सतत प्रयासरत भी है।

यह प्रशिक्षण लैब टेक्नीशियन के कार्यों में सहायक होगा। अब सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एसेंशियल डायग्नोस्टिक लिस्ट भी प्रदर्शित होगी , ताकि लोग यह जान पाएं कि उस स्वास्थ्य केंद्र पर किस तरह की जांच सुविधा दी जा रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से लैब टेक्नीशियन के न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण कार्य में वृद्धि होगी बल्कि इससे लैब के इस्तेमाल में आने वाले सामाग्री व उपकरणों के मांगपत्र भी वह आसानी से भर पाएगें। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य दबाव उत्पन्न नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *