पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर किया जख्मी, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। घरेलू विवाद में पति इतना आक्रोशित जो गया कि पत्नी को ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके कारण महिला की स्थिति गंभीर रूप से जख्मी  हो गयी। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही घटना के बाद फरार पती को पुलिस तलाश में जुटी है। घटना मथुरापुर ओपी के झिल्ली चौक के पास की है। जख्मी महिला की पहचान चांदनी खातून के रूप में हुई है।

वहीं घटना के बाद आरोपी पति मोहम्मद अजीज मौके से फरार हो गया । घटना के संबंध में जख्मी महिला की मां का बताना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था । बीती रात से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था । आज दोपहर दोनों के बीच विवाद के दौरान पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वही मामले के संबंध में थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन का बताना है कि पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर जख़्मी कर दिया है । आरोपी पति घटना के बाद से फरार है । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जख्मी की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *