समस्तीपुर में मनायी गयी रविंद्र कुमार तांती की 67वीं जयंती, कहा- वंचित समाज के अधिकार के लिए ताउम्र किया संघर्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सरयुग महाविद्यालय मोहनपुर समस्तीपुर सभागार में पान चौपाल बुनकर महादलित संघ द्वारा आयोजित पूर्व विधान परिषद सदस्य रविंद्र कुमार तांती जी की 67 वी जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य महादलित आयोग के सदस्य श्रीकांत लाल शर्मा ने कहा की रविंद्र तांती जी पान चौपाल समाज के नायक थे। उन्होंने वंचित समाज के अधिकार के लिए ताउम्र संघर्ष किया।

उनके संघर्ष के कारण ही आज मुझे भी राष्ट्रीय जनता दल द्वारा महादलित आयोग का सदस्य बनाया गया है। हमारे समाज से राष्ट्रीय जनता ने विधायक बनाया। इसके लिए लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव का हम आभार व्यक्त करते हैं। हम लोग संकल्पित होकर उनके सपनों को पूरा करेंगे।


मंच द्वारा बिहार राज्य महादलित आयोग के सदस्य का नागरिक अभिनंदन किया गया। मंच की अध्यक्षता जगदीश चौपाल ने किया एवं संचालन डॉ सूरज कुमार दास ने किया।
मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजीव कुमार पान, सरायरंजन प्रखंड प्रमुख श्रीमती बीना कुमारी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती हेमलता कुमारी,

युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव, वीरेंद्र दास, अनिल दास, बिंदेश्वर दास दुर्गादास , सुरेन्द्र दास, बैजनाथ दास, मिथलेश दास, राज कुमार दास, दिलीप दास, राजीव राज, प्रमोद सहनी, मंतोष यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *