सोनपुर मंडल के 10 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास, पीएम ने किया शिलान्यास

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

सोनपुर/मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 24,470 करोड़ रुपये की लागत से देश भर के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया। इनमें बिहार के 49 स्टेशन शामिल हैं जिनके पुनर्विकास पर कुल 2584 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस अवसर पर सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन आयोजित कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर आज हाजीपुर में  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री  पशुपति कुमार पारस,  विधायक  अवधेश सिंह एव विधायक  संजय कुमार सिंह, लखमीनिया में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री  गिरिराज सिंह,(ThroughVC) सांसद राज्यसभा राकेश सिन्हा एवं सदस्य, विधान परिषद सर्वेश कुमार सिंह,  रामदयालु नगर में  सांसद अजय निषाद, विधायक  केदार गुप्ता एवं विधायक अशोक चौधरी,

सोनपुर में सांसद राजीव प्रताप रूडी, विधायक रामानुज प्रसाद , विधायक  जनक सिंह, एवं विधायक सी एन गुप्ता, दलसिंहसराय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय,  विधायक राजेश सिंह तथा नवगछिया में सदस्य, विधान परिषद  एन के यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे के स्काउट एवं गाइड तथा स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी प्रस्तुति की गई।

विदित हो कि इस योजना के अंतर्गत सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन का 442 करोड़ रुपए, ढोली स्टेशन का 39 करोड़ रुपए, रामदयालू नगर स्टेशन का 31 करोड़ रुपए, लखमिनिया स्टेशन का 27 करोड़ रुपए, खगडिया स्टेशन का 34 करोड़ रुपए, मानसी स्टेशन का 20.8 करोड़ रुपए, सोनपुर स्टेशन का 23.7 करोड़ रुपए, नौगछिया स्टेाशन का 22.7 करोड़ रूपए,

हाजीपुर स्टेशन का 21 करोड़ रूपए तथा दलसिंह सराय स्टेशन का 19.6 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास कार्य किया जाना है । सोनपुर मंडल के इन 10 स्टेशनों के विकास पर लगभग 681 करोड रुपए की लागत आएगी।

विदित हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में अनावश्यक संरचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कॉनकोर्स एरिया, उन्नत पार्किंग, दिव्यांगजन अनुकूल बुनियादी ढांचा एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन आदि शामिल हैं ।

स्टेशन डिज़ाइन में निम्न बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा गया है : स्टेशनों का ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकास। शहर के दोनों तरफ प्रवेश/निकास द्वार। स्टेशन भवनों का सुधार/पुनर्विकास। अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान।  यात्री आवागमन हेतु सुगम व्यवस्था। यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर तरीके से डिज़ाइन किए गए साइनेज बोर्ड। रेलवे भूमि एवं परिसंपत्तियों के समुचित सदुपयोग का प्रावधान।  स्थानीय कला और संस्कृति को प्राथमिकता।


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सौंदर्यीकरण आदि से जुड़े आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *