समस्तीपुर में ब्रेस्टफीडिंग पर सेमिनार सह वर्कशॉप आयोजित, स्तनपान को लेकर जागरूक होने की जरूरत

 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। आईएमए हॉल समस्तीपुर में आई ए पी समस्तीपुर के बैनर तले डॉ एके साहू की अध्यक्षता में ब्रेस्टफीडिंग पर एक सेमिनार व वर्कशॉप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सरोजिनी ईश्वर थी। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ एके साहू ने भारत जैसे विकासशील देश में ब्रेस्टफीडिंग की दर  50% से कम होने पर असंतोष जाहिर किया और इस महत्वपूर्ण विषय पर समाज में अवेयरनेस फैलाने की जरूरत पर बल दिया।

इस वर्कशॉप कम सेमिनार में बहुत संख्या में माताएं एवं अन्य लोगों ने भाग लेकर ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की । सेमिनार में प्रॉपर टेक्निक आफ ब्रेस्टफीडिंग, कंपोजीशन ऑफ ब्रेस्ट मिल्क, ब्रेस्टफीडिंग से होने वाले माताओं एवं बच्चों को लाभ, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान आने वाली विभिन्न कठिनाइयां एवं उसके उपचार  के बारे में विस्तार से से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया जिसमें ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों के बारे में डॉक्टरों के पैनल ने उचित जानकारी प्रदान की ।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निशांत कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर शुभेंदु मुखर्जी, डॉक्टर चंद्रमणि, डॉ अस्मिता झा, डॉ सोनाली सुप्रिया,

डॉक्टर शीमाली, डॉक्टर संजीव, डॉ हेमंत ठाकुर, प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजुला, डॉ पुष्पा रानी, डॉक्टर रेणु राणा, डॉक्टर श्रद्धा ठाकुर आदि डॉक्टर ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में वोट आफ थैंक्स आईपीए  समस्तीपुर सेक्रेटरी डॉक्टर निलेश कुमार के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *