
समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट स्थित सीमान चौक पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। वही उनका पुत्र जख्मी हो गया। मृतका की पहचान समस्तीपुर नगर थाना के बहादुरपुर वार्ड 15 निवासी नगर निगम कर्मी प्रेम शंकर कुमार की पत्नी सबिता कुमारी (45) के रूप में की गयी है। वही उनका पुत्र प्रभु दयाल जख्मी हो गया।

बताया जाता है कि मृतका महिला समस्तीपुर ब्लॉक के हरीशंकरी हाईस्कूल में शिक्षिका थी। महिला अपने बेटे के साथ मंगलवार की सुबह रोसड़ा जा रही थी। इसी क्रम में विभूतिपुर थाना के सिवान चौक पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसके कारण मां- बेटे गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुचाया गया। जहां सदर अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के बेटे का सदर अस्पताल में ईलाज जारी है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं नगर निगम कर्मी की पत्नी के निधन की सूचना पर नगर निगम के दर्जनों कर्मी व अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

बता दें कि समस्तीपुर में इन दिनों रफ्तार का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण जिले में सड़क हादसे में मरने वाले की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क हादसा की घटना हो रही है। खासकर ताजपुर, विभूतिपुर, कल्याणपुर, मुसरीघरारी एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की संख्या अधिक हो रही है।







