
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में मुहर्रम के दौरान घटित घटना मे सात वर्षीय निधि कुमारी मौत हो गई थी। इस मामले में कल्याणपुर थाना में अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जातियों (अत्याचार निवारण ) अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद सोमवार को पीड़ित परिवार को प्रशासन के द्वारा मुआवजा का भुगतान कर दिया गया है।

सोमवार को मुवावजे की राशि 412500 का चेक विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के द्वारा पीड़ित के घर जाकर मृतक की माता नीलम देवी को दिया गया। बताते चले की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत दर्ज हत्या के मामले कुल 825000 की राशि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की ओर से दी जाती है।

प्रथम किस्त के रूप में 412500 एव द्वितीय किस्त के रूप में चार्जशीट न्यायालय में भेजे जाने पर 412500 रुपए का अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर, अंचल अधिकारी कल्याणपुर भी उपस्थित थे।

बतादे कि 29 जुलाई को मुहर्रम के दौरान कल्याणपुर प्रखंड के भुट्टा चौक पर करतब दिखाया जा रहा था। इसी कड़ी में एक युवक के द्वारा ज्वलनशील पदार्थ लेकर करतब दिखाया जा रहा था। करतब दिखाने के दौरान ज्वलनशील पदार्थ से निकले आग का लुक्का 7 वर्षीय बच्ची निधि कुमारी पर जा गिरी। जिसके कारण बच्चे गंभीर रूप से झुलस गई थी।

इसके बाद बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने बच्ची को डीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान बच्ची की मौत रास्ते में ही हो गई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि इस मामले में मृतक बच्ची निधि कुमारी की दादी के बयान पर कल्याणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि वह अपनी पोती के साथ मोहर्रम का ताजिया जुलूस देखने गई थी। जहां करतब दिखाने के में फेंका गया आग का लुक्का उड़के पोती के शरीर पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।






