बाइक लूटने वाले अंतर जिला गिरोह के दो सदस्यों को किया गया गिरफ्तार, सहोदर भाई को हसनपुर पुलिस ने दबोचा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। रोसड़ा अनुमंडल की हसनपुर पुलिस ने बाइक लूटने वाले अंतर जिला गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ 20 जुलाई की शाम गंगासागर पुल पर हुई बाइक लूट मामले का उदभेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से लूट की बाइक भी बरामद की है। उक्त जानकारी रोसड़ा एसडीपीओ कार्यालय पर प्रेस वार्ता में डीएसपी शिवम कुमार ने दी।

डीएसपी ने गिरफ्तार आरोपियों में हसनपुर थाना के शोभेपुरा निवासी कैलाशपति यादव का पुत्र दिलखुश कुमार व उसका भाई मनखुश कुमार शामिल है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद मामले के उद्भेदन के लिए उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जिसमें हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती, एसआई अजित कुमार त्रिवेदी, एसआई इम्तयाजुल हक खां, पीएसआई रमेश कुमार, एएसआई जोगेन्द्र सिंह व सिपाही विरंजय कुमार को शामिल किया गया था।

एसआईटी ने आसूचना संकलन व वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बाइक लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ लूट के अन्य कांडों व गिरोह की भी जानकारी दी। दोनों की निशानदेही पर लूट की बाइक व कांड में उपयोग की गई बाइक बरामद की गयी।

एसडीपीओ ने बताया कि कुल पांच बदमाशों ने उक्त कांड को अंजाम दिया था। जिसमें से तीन फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *