राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर बैठक

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार के बैठक का आयोजन छतौना पंचायत के ग्राम सूरतपुर निवासी हरेराम महतो के प्रांगण में किया गया। जिसमे प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह, गिरीश कुमार, अर्जुन चौधरी पूर्व मुखिया छतौना,राज कुमार सिंह, डॉ गौरव कुमार,भोला महतो, उपेंद्र महतो, राजाराम महतो, धर्मराज महतो, डॉ भोला कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

सर्वसम्मति से राज कुमार सिंह को ग्राम पंचायत राज छतौना का पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। इस मौके पे लालबाबू महतो ने विश्वाश जताया है कि राज कुमार सिंह जी के पार्टी में जुड़ने और पंचायत अध्यक्ष पद को स्वीकार करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *