रेलवे ट्रैक के पास महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी सूचना पर पहुंची पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला की ला क्षत-विक्षत स्थिति में मिली। रेलवे ट्रेक पर मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउदीननगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

यह मामला समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर स्टेशन के पास की है। मृतक महिला की पहचान मोहिउदीननगर थाना के कल्याणपुर बस्ती गांव के स्वर्गीय सीताराम राय की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है।

इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के बारे में पुलिस कुछ नही बता पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का खुलासा हो पाएगा।

घटना के संबंध में मृतक महिला के भाई का आरोप है कि उसके बहनोई के भाई आए दिन उसकी बहन और बच्चों के साथ मारपीट किया करता था। उसने आशंका जतायी है कि उसने ही उसकी बहन की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया होगा।

हालांकि इस मामले का फिलहाल खुलासा नही हो पाया है। मृतका के भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट किया गया था। जिसके बाद ठीक होने पर वह बहन को घर छोड़ आया। अब मारपीट कर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया गया।

अखिलेश कुमार ने बताया 25 वर्ष पहले मृतका गीता देवी की शादी हुई थी। उसे दो लड़का व दो लड़की है। उसने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाता है ताकि उसे न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *