पानी टंकी के कमरे से मिला भारी मात्रा में बम, किसी बड़ी घटना की थी साजिश, मुफस्सिल पुलिस ने किया नाकाम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों के द्वारा किसी बड़ी साजिश के तहत घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। इसके लिए अपराधियों के द्वारा बम भी बनाया जा रहा था। हालाकी समय से पूर्व इसकी भनक मुफस्सिल पुलिस को लगी और मुफस्सिल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही करते हुए अपराधियों के बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में बम एवं बम बनाने की सामग्री को बरामद किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसीनपुर चौधरी टोला स्थित पानी टंकी के नीचे बने कमरे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मि बम एवं बारूद बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान बंद कमरे से पुलिस में काफी मात्रा में बारूद, सूतली एवं बम बनाने के उपयोग में किए जाने वाले अन्य सामग्रियों को भी जब्त किया है।

बरामद बम की संख्या कितनी है, फिलहाल इसका पता नही चला है। वही इसमें अभी किसी की गिरफ्तारी भी नही हुई है।
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि पानी टंकी के नीचे बने कमरे से बम बारूद व उपयोग में किए जा अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों के द्वारा यहां चुप चाप बम बनाया जा रहा था।

गुप्त सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस की टीम ने पानी टंकी के नीचे बने कमरे में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल किया है। इस दौरान निर्मित और अर्द्ध निर्मित बम के अलावा काफी मात्रा में बारूद एवं सुतली बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार धुरलख आसिनपुर स्थित पानी टंकी के नीचे अपराधियों के द्वारा बम बनाया जा रहा था। कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों द्वारा शहर या आसपास के क्षेत्रों में किसी बड़े घटने की अंजाम देने के लिए यहां बम का निर्माण किया जा रहा था।

जिसकी सूचना बुधवार की देर शाम मुफस्सिल पुलिस को लगी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित बम व अन्य सामग्री बरामद किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से सभी अपराधी निकल चुके थे।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करते हुए इसमें शामिल संदिग्ध की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस की तत्परता के कारण अनहोनी की घटना टल गयी।


फिलहाल पुलिस इसमें शामिल संदिग्ध की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही इस मामले में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *