राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 9 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर गयी जिले की आशा कार्यकर्ता व फैसिलेटर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राज्य स्तरीय आंदोलन के तहत समस्तीपुर जिले में बुधवार से आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया। आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है। खासकर गर्भवती व प्रसूता मरीज को अस्पताल तक लाने के लिए परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इधर, विभूतिपुर में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। समस्तीपुर जिले के विभिन्न अस्पतालों में आशा कार्यकर्ताओं ने बैनर टांग कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर पीएससी के गेट पर आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।

बता दें कि 9 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य की सभी आशा कार्यकर्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। इसी के तहत समस्तीपुर जिले के सभी 20 प्रखंडों में कार्यरत आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चली गई है।

जिसके कारण आशा से संबंधित स्वास्थ्य योजना प्रभावित होने लगी है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रमुख मांगों में आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य कर्मियों का दर्जा देने, प्रति महीने ₹10000 न्यूनतम मानदेय देने, आशा कार्यकर्ताओं को पूरा वर्दी भत्ता देने एवं विभिन्न योजनाओं में प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने सहित अन्य मांग शामिल है।

बता दें कि समस्तीपुर जिले में बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं महासंघ गोप गुट के बैनर तले आशा कार्यकर्ता आंदोलन कर रही है।

इससे पूर्व 4 जुलाई को समस्तीपुर सिविल सर्जन का भी घेराव किया गया था। इस दौरान भी आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना जिला प्रशासन को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *