समस्तीपुर भी आ सकते हैं बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दिया गया आमंत्रण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर के लाल कर्नाटक राज्यपाल के (ओएसडी) विशेष कार्य अधिकारी आदर्श पासवान की राजभवन में शिष्टाचार भेंट बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से हुई। उहोंने उनका आशीर्वाद लिया और बातचीत के दौरान बिहार के भक्तों से मिले प्रेम से अभिभूत दिखे। साथ ही बागेश्वर सरकार ने कहा बिहार के लोग काफ़ी अच्छे हैं।

इस चर्चा के दौरान आदर्श ने अपने गृह जिला समस्तीपुर बिहार आने का न्योता दिया। जिस पर बागेश्वर सरकार ने समय देने का आआश्वासन दिया और आदर्श को अपना आशीर्वाद दिया। ज्ञात हो कि आदर्श पासवान समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा के चतरपुर निवासी हैं। उक्त जानकारी भाजपा नेेता शंकर यादव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *