समस्तीपुर में शराब माफिया ने करवायी थी हलइ ओपी से जब्त ट्रक की चोरी, चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, ट्रक भी हुआ बरामद

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के हलई ओपी थाना से चोरी की गयी ट्रक को एक लाईन होटल से बरामद किया गया। साथ ही इस मामले में तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त ट्रक की चोरी के पीछे एक शराब माफिया का हाथ भी है। जिसके इशारे पर थाना में जब्त ट्रक की चोरी की गयी थी। साथ ही महीनों से जब्त ट्रक को रात के समय मरम्मत कर उसे चलने लायक बनाया गया। फिर सात जून की रात ट्रक की चोरी कर ली गयी। इसका खुलासा करते हुए समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि ट्रक चोरी मामले के बाद पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसके बाद इस मामले में टीम ने सरायरंजन थाना के जितवारपुर कुम्हिरा के अशोक कुमार, भगवतपुर के रौशन कुमार एवं वैशाली जिले के पातेपुर थाना के मउरा निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। फिर उसकी निशानदेही पर सरायरंजन के भगवतपुर सरैया स्थित एक लाइन होटल से ट्रक को बरामद किया गया।


एसपी ने बताया कि टीम में पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद, पटोरी सीआई अरुण कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह डीआईयू प्रभारी विक्रम आचार्या, डीआईयू के मुकेश कुमार, अनिल कुमार, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार, हलई ओपी अध्यक्ष पवन कुमा, सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, रतन पासवान, राहुल कमार, राजन कुमार, अखिलेश कुमार, अविनाश कुमार शामिल थे।

बतादें कि कि हलई ओपी पुलिस ने नवंबर 2022 में शराब के साथ एक ट्रक को जब्त किया था। थाना परिसर में जगह की कमी के कारण ट्रक को अलग रखा गया था। सात जून की रात में अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रक की चोरी कर ली गयी थी। जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था।

एसपी ने बताया कि जब्त ट्रक को दुरुस्त कर झारखंड ले जाने की तैयारी की गयी थी। ताकि फिर से उस ट्रक को शराब की तस्करी में उपयोग किया जा सके। लेकिन उससे पहले ही SIT की टीम से ट्रक को जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *