बिहार के पूर्व मध्य रेल की आधा दर्जन ट्रेन रद्द, कई का किया गया बदलाव, जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर होना है एनआई कार्य

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। आधारभूत संरचना के विकास कार्य के मद्देनजर जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के तहत महरोई एवं विजयसोता स्टेशनों पर 19 जून 23 से 27 जून 23 तक प्रीएनआई व एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली 03 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द तथा 04 जोड़ी को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

रद्द रहेगी यह ट्रेनें:

1. गाड़ी सं. 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस – 21.06.23 एवं 24.06.23 को
2. गाड़ी सं. 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस – 22.06.23 एवं 27.06.23 को
3. गाड़ी सं. 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 25.06.23 को
4. गाड़ी सं. 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस – 26.06.23 को


5. गाड़ी सं. 11651 जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस – 18.06.23 से 27.06.23 तक
6. गाड़ी सं. 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस – 19.06.23 से 28.06.23 तक

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें:-

1. दिनांक 21.0़6.23 को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-गढ़वा रोड के रास्ते चलायी जायेगी ।
2. दिनांक 24.0़6.23 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं. 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलायी जायेगी ।

3. दिनांक 19.0़6.23 एवं 26.06.23 को मदार जं. (अजमेर) से खुलने वाली गाड़ी सं. 19608 मदार जं-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-गढ़वा रोड के रास्ते चलायी जायेगी।
4. दिनांक 22.0़6.23 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं. 19607 कोलकाता-मदार जं (अजमेर) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डीडीयू- प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलायी जायेगी ।

5. दिनांक 19.0़6.23 एवं 26.06.23 को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलायी जायेगी ।


6. दिनांक 21.06.23 को भोपाल से खुलने वाली गाड़ी सं. 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-गढ़वा रोड के रास्ते चलायी जायेगी।

7. दिनांक 18.06.23 एवं 25.06.23 को अजमेर से खुलने वाली गाड़ी सं. 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-गढ़वा रोड के रास्ते चलायी जायेगी ।
8. दिनांक 23.06.23 को संतरागाछी से खुलने वाली गाड़ी सं. 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *