बिहार में महिलाओं को मिलने वाली आरक्षण देश में एक नज़िर पेश किया है, महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं हैं : विधायक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड जदयू की बैठक मांडर आईटीआई सतमलपुर के प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें प्रखंड कार्यसमिति एवं पंचायत अध्यक्षों का संसद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राजीव कुमार सिंह ने किया एवं संचालन प्रभात कुमार पंकज ‘गुड्डू’ ने किया। कार्यक्रम में वारिसनगर विधानसभा के विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार ने विकास के एक अलग इतिहास की रचना की।

नीतीश कुमार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग हर धर्म के प्रगति के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। बिहार में महिलाओं को मिलने वाली आरक्षण देश में एक नज़िर पेश किया है। जिससे आधी आबादी का समाजिक उदय हुआ। महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं हैं। कई योजनाएं बिहार के विकास में नया आयाम स्थापित किया है। जरुरत है कार्यकर्ताओं को जनता के बिच जाकर सरकार के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बिच प्रचारित प्रसारित करने का।

बैठक को विधानसभा प्रभारी रविन्द्र यादव, प्रखंड प्रभारी  सुबोध कुमार सिंह, जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी कल्याणपुर अफ़रोज़ अहमद ‘पप्पू बाबु’, जिला महासचिव अब्दुल समद खां, प्रखंड महासचिव राजदीप कुमार,

पंचायत अध्यक्ष भोला महतो, रामपृत राय, चंदन नायक, अनिल सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, अजय कुमार टुल्लु, अमर पासवान, महेश सहनी, आलोक कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजय कुमार, अशोक सिंह, रविन्द्र ठाकुर, तौहीद अंसारी ‘नन्हे भाई’ शत्रुघ्न राय, विनय जयसवाल, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी, निर्मला सहनी, ममता देवी इत्यादि लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *