यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के निरपुर भरड़िया पंचायत अंतर्गत वार्ड 8 के गोलिया गांव के महादलित टोले में गड्ढ़े में डूबने से एक 10वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलिया निवासी झोंटी सदा के 10 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप की गई है। हादसे के विषय में बताया गया है कि मृतक बच्चे की मां रेखा देवी मंगलवार की दोपहर बाद उक्त पंचायत अंतर्गत सरकारी कार्य को लेकर मिट्टी कटाई से बने गड्ढ़े में कुछ कपड़ा लेकर धो रही थी।

वहीं मृतक बच्चा ऊपर में बैठे कर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बच्चे गड्ढे में लुढ़क गया। जिससे गड्ढ़े में जमा पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय प्रतिनिधियों ने अंचल व पुलिस प्रशासन को दी। स्थानीय लोगो ने बच्ची को निकाल कर डॉक्टर के पास गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने आगे की कार्रवाई करने जुट गई थी। मौके पर पंसस पति डाॅक्टर अभदेश कुमार व अन्य जनप्रतिनिधियां पहुंचकर परिजनों का ढाढस बढाया। वही सिंघिया पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।








