यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत के वार्ड 11 में शुक्रवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते हीं देखते पास के आधा दर्जन घरों को अपने आगोश में ले लिया। जिससे घर सहित घर में रखा करीब 300 बोरी अनाज जलकर पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया है। वहीं घर में सो रही एक 80 वर्षीय महिला सुदामा देवी के साथ-साथ एक मवेशी व उसका बच्चा भी झुलस गया है। उधर अगलगी की सूचना किसी ने वारिसनगर पुलिस को दिया। जहां से सूचना मिलते हीं अग्निसमन की गाड़ियां सहित आपदा मित्र बिट्टू कुमार भगत,अरविंद कुमार पासवान, विकास शर्मा आदि मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गए।

वहीं अंचलाधिकारी के नेतृत्व राजस्व कर्मी अमरेश पाठक, अंचल अमीन चंद्रशेखर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सोना सिंह, प्रखंड प्रमुख राजू कुमार चौधरी घटना स्थल पर पहुंच अगलगी से हुए नुकसान का जायजा लिया। जानकारी देते हुए अंचल कर्मी अमरेश पाठक ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलते हीं घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से सबसे राम बाबू झा के घर में लगी जिसके बाद देखते हीं देखते पास के छह घरों को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें सुदामा देवी, राम बाबू झा, राजू झा, राहुल कुमार झा, राधा कृष्ण झा, राधे श्याम झा का घर सामिल है।

इस बाबत सीओ न बताया कि अग्लगी की घटना हुई है जिसमें 6 घर जलने की सूचना प्राप्त हुई है। जिन्हे आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी लाभ जल्द हीं दिया जायेगा।







