यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। युवा कलाश्रम समस्तीपुर के नेतृत्व में थानेश्वर स्थान मंदिर में थानेश्वर नृत्य महोत्सव की स्मारिका बाबा थानेश्वर को अर्पित किया गया। साथ में फूल माला के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए पूजा अर्चना की गयी। नगर निगम के उप महापौर रामबालक पासवान, पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान, युवा आश्रम कलाकार लक्ष्मण कुमार, प्रख्यात तबला वादक रामचंद्र ठाकुर, वीर चंद्र, विनय सिन्हा, रोशन जी उपस्थित आदि उपस्थित थे।

यह महोत्सव में भारतीय कला पर पूर्णत: आधारित रहेगा, प्रथम दिन प्रथम दिन जिला के नवोदित कलाकार के द्वारा तीनों पहर नृत्य संगीत की प्रस्तुति होगी। वहीं दूसरी दिन अन्य प्रदेशों से आए हुए ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा के द्वारा प्रस्तुति होगी।

नगर निगम के उप महापौर रामबालक पासवान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्राचीन हृदय स्थली बाबा को अलग-अलग प्रांतों में भी जानेंगे और भारतीय कला का बढ़ावा मिलेगा। महेंद्र प्रधान ने कहा कि इस तरह के आयोजन समस्तीपुर में पहली बार होगा। जिससे युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक विरासत को जानने व समझने का मौका मिलेगा साथ ही यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष होना चाहिए।








