भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय दो दिवसीय जन सत्याग्रह के दूसरे दिन समाहरणालय पर किया गया प्रदर्शन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय दो दिवसीय जन सत्याग्रह के दूसरे दिन आज भाकपा समस्तीपुर जिला परिषद के समस्तीपुर एवं दलसिंहसराय अनुमंडल के सभी अंचलों की ओर से पार्टी सदस्यों एवं समर्थकों का विशाल जन सत्याग्रह समाहरणालय के समक्ष किया गया। इस क्रम में पार्टी के जिला कार्यालय बंगाली टोला से हजारों कार्यकर्ता मोदी हटाओ देश बचाओ संविधान बचाओ नारे एवं बैनर के साथ शहर के मुख्य मार्ग से निकलते हुए जिला समाहरणालय के समक्ष एक धरना में तब्दील हो गया।

जुलूस का नेतृत्व भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, राज्य परिषद सदस्य प्रयाग चंद मुखिया, गजेंद्र प्रसाद चौधरी, अनिल प्रसाद, निर्माण कामगार यूनियन के जिला महासचिव शशी रंजन कुमार बबलू  और नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार कर रहे थे।

धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने की और जिला प्रशासन को हजारों की संख्या में अपनी के गिरफ्तारी की पेशकश की सभा को संबोधित करते हुए रामचंद्र महतो ने भाजपा की मजदूर किसान विरोधी नीतियों को विस्तार से बतलाया।

सभा को अंचल सचिव विनोद कुमार समीर, राम उतार ठाकुर, जगत प्रसाद,उपेंद्र प्रसाद, बृजेश प्रसाद देव, राम परीक्षण राय, शंकर राय ,कैलाश राय सिद्धार्थ शंकर सिंह, रमन कुमार, बिंदेश्वर राय, नंद किशोर पासवान, जय कृष्ण दत्त ने संबोधित करते हुए भाजपा भगाओ संविधान बचाओ के संकल्प को दोहराया।

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने भी जन सत्याग्रह का समर्थन करते हुए एटक का अध्यक्ष सुधीर कुमार देव जिला उपाध्यक्ष शशि रंजन कुमार बबलू एवं जिला महासचिव रामविलास शर्मा ने सभा को संबोधित किया। नेताओं ने एटक के 16 से 18 जून को दलसिंहसराय में आहूत राज्य सम्मेलन के अवसर पर 16 जून को आम सभा में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

आम सभा को एटक के राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर संबोधित करेंगी और भाजपा के मजदूर विरोधी नीतियों से राज्य के नागरिकों को अवगत कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *