यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बेखौफ अपराधी अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे। वही घटना की सूचना के बावजूद पुलिस के समय पर नही पहुचने से चोर सामान लेकर फरार हो गया। हालांकि घर मे छुपे एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड 14 की है, जहां गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एलआईसी एजेंट के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

चोरों ने एलआईसी एजेंट अनिल कुमार सिंह के घर से लगभग 5 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण और नगद लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित का बताना है कि पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात घर पहुंचकर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला। उन्हें आशंका हुई कि चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

जिसके बाद उनके शोर पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच घर में दो चोर दुबका रहा। उनका आरोप है कि उन्होंने घटना को लेकर स्थानीय थाना और डीएसपी को सूचना दी बावजूद पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुची। इस बीच एक चोर मौका देख चोरी के आभूषण और नगद लेकर फरार हो गया।

बाद में पुलिस ने मौके पर पहुच मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही घर मे दुबका एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसके पास से पुलिस को कोई सामान बरामद नही हुआ। चोर के अन्य साथी चोरी का सभी सामान लेकर फ़रार हो गया। स्थानीय लोगो की माने तो पुलिस अगर समय पर पहुँचती तो शायद फरार चोर के साथ सामान भी बरामद हो जाता। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

एलआईसी एजेंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग शादी समारोह में गए हुए थे। रात में जब वापस लौटे तो गेट का ताला टूटा देख वे लोग दंग रह गए। अंदर प्रवेश किया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और घर को घेर के रखा। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

लेकिन पुलिस सूचना के लगभग एक डेढ़ घंटे के बाद पहुंची। इस दौरान चोर छत के रास्ते से सामान लेकर फरार हो गया। जबकि एक चोर को भागने का मौका नहीं मिला तो पुलिस के पहुंचने के बाद उसे घर में से गिरफ्तार किया गया है।





