खानपुर बाजार में स्वास्थ्य उपकेंद्र का हुआ उद्घाटन, पंचायत भवन में किया गया अस्पताल को शिफ्ट

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तरी पंचायत भवन में सोमवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र शिफ्ट कराया गया। इसका उद्घाटन मुखिया अरुण कुमार सिंह, सरपंच चंद्रशेखर सिंह, सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा की स्वास्थ्य उपकेंद्र खानपुर बाजार में शिफ्ट किया गया है। इससे आसपास के लोगों को प्राथमिक उपचार में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा की यहां गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व होने वाली जांच कराई जाएगी। इसमे आशा कार्यकर्ता के सहयोग गर्भवती को यह सुविधा मिलेगी। महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं हो इसके लिए आशा कार्यकर्ता समय-समय पर जांच कर रिपोर्ट करेगी। हिमोग्लोबिन को बनाए रखने के लिए आयरन की दवा यहां से उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएचसी प्रभारी ने कहा कि इस केंद्र पर नियमित रूप से बच्चों को टीकाकरण भी किया जायेगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पर हिमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कराई जाएगी। उपकेंद्र में योगा क्लास की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा की ओपीडी व्यवस्था के तहत जिंक, पैरासीटामोल, गैस, ओआरएस आदि दवा की सुविधा मिलेगी।

मुखिया ने कहा की बहुत दिनों से स्वास्थ्य उपकेंद्र की जानकारी लोगों को नहीं थी की खानपुर उत्तरी पंचायत में स्वास्थ्य सेवा कहां बहाल है। अब इसे पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया है। अब स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य जांच में कोई कठिनाई नहीं होगी।

उन्होंने कहा की वरीय अधिकारी से बात कर यहां नियमित रूप से एक विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति कराने का प्रयास किया जायेगा। ताकि लोगों को छोटी-छोटी परेशानियों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मौके पर सीएचओ राजेंद्र कुमार, सुरेश झा, उमेश महतो, रंजन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *