विश्व पर्यावरण दिवस : DRM ने कहा यह दिवस एक दिन नही बल्कि सभी दिन लोगों को स्वंय तैयार व जागरूक करने की है जरूरत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल के स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मृतक यात्रियों को उनके सम्मान में खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए तथा घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने एवं उनके सभी परिजनों को शक्ति मिले इसके लिए शुभ कामना की गई। तत्पश्चात  डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस विश्व में एक दिन नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन इसके प्रति स्वयं जागरूक रहकर औरों को जागरूक करने की आवश्यकता है। रेलवे पर्यावरण सुरक्षा के लिए अनेक स्तरों पर निरंतर कार्यरत एवं प्रयत्नशील है। मंडल महिला समिति की अध्यक्षा अनुजा अग्रवाल ने कहा कि यदि हम एसी का तापमान 22 से 23 डिग्री रखते हैं तो बिजली की खपत भी कम होती है और पर्यावरण भी कम प्रभावित होता है। इसके अलावा उन्होंने सभी से एक पेड़ लगाने एवं जीवन भर उसकी पालना करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डीआरएम आलोक अग्रवाल एवं मंडल महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुजा अग्रवाल ने रेल यात्रियों के बीच जूट का बैग का वितरण किया। उन्होंने यात्रियों को जूट का बैग एवं कपड़े का बैग उपयोग करने की सलाह दी। ताकि पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी घटती है। जिससे फसल के उत्पादन ऊपर असर पड़ता है।

ब्रह्माकुमारी के बीके तरुण ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक प्रदूषण पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण है। हम अपने सकारात्मक और शुद्ध विचारों की शक्ति से पर्यावरण को शुद्ध बना सकते हैं। ब्रह्माकुमारीज़ के सभी सदस्यों द्वारा अपनाई जाने वाली सादगी भरी जीवनशैली पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए निरंतर योगदान कर रही है। सादगी, संतुष्टता, परोपकारिता एवं प्रकृति के प्रति सम्मान व कृतज्ञता के भाव को धारण कर हम प्रकृति और आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ दे सकते हैं।

ब्रह्मा कुमारीज़ जल संरक्षण के लिए जल जन अभियान‌ में भारत सरकार की सहभागी है, वृक्षारोपण के क्षेत्र में पिछले वर्ष शुरू किए गए कल्पतरुह प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब तक 16 लाख पौधे लगाये गये हैं और इसमें निरंतर प्रयासरत हैं। शाश्वत यौगिक खेती द्वारा बिना रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के परंपरागत विधि से खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। सोलर एनर्जी को भी अनेक कार्यों के लिए संस्थान द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है।

कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। डीआरएम ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी से संकल्प करवाया। ओम प्रकाश भाई ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीआरएम जेके सिंह एवं मनीष शर्मा सहित दर्जनों रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डीईएनएचएम संतोष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *