विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा को लिया गया संकल्प

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। आशा सेवा संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल कारा समस्तीपुर में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला सह पौधारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार  संदीप कुमार मिश्र ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज समूचा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वनस्पति हमारे पर्यावरण का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौधे ही हैं जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। सूर्य के ताप से हमारा संरक्षण कर हमें शीतलता प्रदान करते हैं। और पृथ्वी को जो जल वर्षा जल के रूप में प्राप्त होता है उसको संरक्षित कर हमारी नदियों के प्रवाह को निरंतरता भी प्रदान करते हैं।

आइए हम अपने पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करें उसे संवारे और यथा साध्य ना केवल वृक्षों का रोपण करें बल्कि उनका पोषण भी करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जुड़ाव आवश्यक है। पौधरोपण के लिए प्रत्येक नागरिक स्वयं पर्यावरण के लिए प्रेरित होकर पौधे लगाएं और उनकों संरक्षित रखे।


अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने कहा की पेडो़ं के बिना शुद्ध पर्यावरण की कल्पना ही बेमानी है। पेडो़ं का खात्मा कर हम मानव और पर्यावरण के पक्ष में पेडो़ं द्वारा की गयी सभी सकारात्मक गतिविधियों को अवरुद्ध कर रहे हैं। आशा सेवा संस्थान के सचिव ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण हैं। इसलिए जरूरी है कि जीवनदायी पेडो़ं रूपी संपदा को बचाया जाये अन्यथा बहुत देर हो जायेगी और तब पछताने के सिवाय हमारे हाथ में कुछ नहीं होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर पांच पौधे आवश्य लगाने चाहिए।


एनजीओ संघ बिहार के सचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें। पेड़ पौधे वंदनीय हैं, पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए पेड़ पौधों का होना जरूरी है। इस अवसर पर औषधीय पौधे, छायादार पौधे,सजावटी पौधे एवं फलदार पौधे कारा प्रांगण में लगाए।


मौके पर सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा, सहायक अधीक्षक जूही कुमारी, आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद, ब्रजकिशोर कुमार, मोहम्मद तौफीक आलम,  रामनाथ सिंह , डीएलएसए के विद्यानंद चौधरी एवं पैनल अधिवक्ता मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया। इस अवसर पर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *