समस्तीपुर में कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत, दो बच्चा व पति गंभीर

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर के मालती में दलसिंहसराय बिशनपुर रोड में रविवार की देर शाम हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। महिला इलाज कराने के बाद पति व बच्चों संग घर जा रही थी। हादसे में बाइक पर सवार दो बच्चे और महिला के पति गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही घटना के कार छोड़कर चालक भाग गया। इधर, घटना के विरोध में लोगो ने सड़क को भी जाम कर दिया।

उजियारपुर थाना अंतर्गत दलसिंहसराय बिशनपुर पथ में मालती गांव स्थित काली मंदिर के समीप कार व बाइक में टक्कर हुई। इसमें बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उसके पति व दो बच्चे जख्मी हो गये। मृतक महिला की पहचान गांवपुर पंचायत के चंदन दास की पत्नी पूजा देवी (36) के रुप में की गई है। सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि तेज रफ्तार में जा रही कार ने पहले गांवपुर चौक के समीप एक युवक को ठोकर मारा। उसके बाद भागने के दौरान मालती काली स्थान के समीप बाइक में ठोकर मारी। उसके बाद कार छोड़ कर चालक भाग गया। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका पति चंदन दास व दो बच्चा एस कुमार व हिमांशु जख्मी हो गया।

इस संबंध में एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मालती में एक डॉक्टर से इलाज करा घर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही कार ने टक्कर मारी।

इधर, घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गयी। घटना में जख्मी के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक जहां महिला की मौत हो गयी थी। वही कार चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

वही घटना के बाद लोगो ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही ग्रामीणों की मदद से जख्मी को अस्पताल पहुचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *