यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में होने वाली अवर निरीक्षक, मद्द निषेध व अनुमंडल अग्निशामालाय अधिकारी पद की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा लेने की तैयारी जिले में शुरू हो गयी है। समस्तीपुर में इस परीक्षा में विभिन्न जिलों के 7946 पुरुष और महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा लेने के लिए जिला मुख्यालय में 17 परीक्षा केन्द्रों का चयन किया गया है।

विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में चिंहित किया गया है। यह परीक्षा 16 जुलाई को होगी। डीईओ मदन राय ने चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदन के लिए डीएम योगेंद्र सिंह के माध्यम से आयोग को भेज दी है। परीक्षा केंद्रों की लिस्ट के संबधित केंद्र अधीक्षकों का अकाउंट नंबर भी आयोग को भेजी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बीआरबी कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, आर एस बी इंटर स्कूल, प्लस टू तिरहुत एकेडमी, राजकीय प्लस टू श्रीकृष्ण स्कूल, राजकीय प्लस टू गर्ल्स स्कूल, घोषलेन गर्ल्स स्कूल,

प्लस टू श्रीसुन्दर स्कूल, प्लस टू गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, होली मिशन स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर, जीकेपी कॉलेज कर्पूरीग्राम, विधि महाविद्यालय, प्लस टू मोडल स्कूल, प्लस टू पीआरडी इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में परीक्षा आयोजित की जाएगी।








