यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में 28 मई से अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल में रविवार को डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह व सीएस डॉ एसके चौधरी ने नवजात को पोलियो निरोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

डीएम द्वारा कहा गया की प्रत्येक कार्य दिवस के संध्या में संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक की जानी अनिवार्य है। जिसमें ब्लॉक स्तर के बिदियो, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी, बीएचएम और अन्य स्टाफ उपस्थित रहेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर दोषी के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओ डॉ विशाल कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले में 860304 घरों में टीम द्वारा जाकर के 0 से 5 वर्ष तक 725535 बच्चे को पोलियो का दो बूंद जिंदगी का खुराक पिलाया जायेगा।

इस पोलियो चक्र में विशेष कर घूमती जनसंख्या वाले क्षेत्र और आज के समय में आम और लीची के बागान में खेलते हो 0 से 5 वर्ष के बच्चे को खोज कर खुराक पिलाना है। अभी भी चिमनी भट्ठे में बाहरी राज्य के बच्चे आते है, जिन्हे। चिन्हित करते हुए खुराक को पिलाना है।

इधर, डीएम के निर्देश पर जिला स्तर से अधिकारी को अलग अलग ब्लॉक आवंटन किया है। जिसमें ये अधिकारी अपने आवंटित ब्लॉक में जा कर मॉनिटरिंग करेंगे और प्रत्येक दिन डीएम के साथ संध्या में बैठक में शामिल होंगे।







