काठगोदाम एक्सप्रेस एवं लखनऊ- बरौनी एक्सप्रेस का सोनपुर स्टेशन पर वाणिज्यिक ठहराव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 25 मई से गाड़ी संख्या 13019 व 13020 हावड़ा- काठगोदाम एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ- बरौनी एक्सप्रेस तथा दिनांक 26 मई से गाड़ी संख्या 15203 बरौनी- लखनऊ एक्सप्रेस का सोनपुर स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

विदित हो कि अब तक इन दोनों ट्रेनों का सोनपुर स्टेशन पर पहले से परिचालनिक ठहराव था परंतु अब वाणिज्यिक ठहराव प्रारंभ हो गया है ।

गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दिनांक 25 मई से 11.20 बजे सोनपुर पहुंचकर 11.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 18.35 बजे सोनपुर पहुंचकर से 18.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, दिनांक 25 मई से गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ- बरौनी एक्सप्रेस 03.30 बजे सोनपुर पहुंचकर 03.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 26 मई से गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 23.40 बजे सोनपुर पहुंचकर 23.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *