समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा के रास्ते बरौनी और आनंद विहार के मध्य एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- छपरा के रास्ते बरौनी और आनंद विहार के मध्य 05231 व 05232 बरौनी- आनंद विहार- बरौनी समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

गाड़ी संख्या 05231 बरौनी-आनंद विहार समर स्पेशल 28 मई से 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को बरौनी से 16.00 बजे खुलकर 16.55 बजे समस्तीपुर,  17.55 बजे मुजफ्फरपुर, 19.00 बजे हाजीपुर रुकते हुए अगले दिन 13.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 05232 आनंद विहार -बरौनी समर स्पेशल 29 मई से 30 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 16.15 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे हाजीपुर, 13.20 बजे मुजफ्फरपुर एवं 14.25 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 15.50 बजे बरौनी पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा के साथ ही साथ गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे।

नोट – इस स्पेशल ट्रेन के वातानुकूलित कोच (AC Coach) में Linen की सप्लाई नहीं की जायेगी। अतः इस स्पेशल ट्रेन के AC coach में यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे Linen ले कर यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *