यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के एनएच बंगरा थाना क्षेत्र में 26 मार्च की सुबह हुई मुजफ्फरुल हक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना पर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता एनएच बंगरा थाना के डीह सरसौना निवासी मो अफरोज अहमद उर्फ गिन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि अप्राथमिकी अभियुक्त मो अफरोज अहमद एवं जॉकी अहमद के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है। जॉकी अहमद अनपढ़ है, इस लिए मुजफ्फरुल हक इसका कागजी काम करने में सहयोग करता था। 23 मार्च को अप्राथमिकी अभियुक्त मो अफरोज अहमद, मो फिरोज, मो मिंटू एवं अन्य अज्ञात के साथ मिलकर विवादित जमीन पर घर बना रहा था। जिसपर मुजफ्फरुल हक एवं जॉकी अहमद ने विरोध किया था। फिर जॉकी अहमद ने इस मामले में एसडीओ के यहां मामला दर्ज किया। जिसपर दखल कब्जा को रोक दिया गया।

इसके बाद इसी रंजीश के कारण अप्राथमिकी अभियुक्त मो अफरोज द्वारा मुजफ्फरुल हक की हत्या करने की योजना बनायी गयी थी। योजना के अनुसार 26 मार्च की सुबह मो मुजफ्फरुल हक अपने साइकिल से बघौनी जाने के लिए अपने घर से निकले थे। बघौनी जाने के क्रम में मदरसा से पूरब की ओर बैंक की तरफ जाने वाली रास्ता में सुनसान जगह पर मो फिरोज एवं मो अफरोज अहमद का भतीजा मो मिंटू के द्वारा गोली मारकर मुजफ्फरुल हक की हत्या कर दी गयी थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम बनायी गयी थी। टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीकि जांच के आधार पर हत्या के मुख्य आरोपी मो अफरोज उर्फ गिन्नी को वायरलेस चौक से गिरफ्तार किया गया है।

कांड में प्रयुक्त एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। एसपी ने बताया कि मो मिंटू पर बंगरा, बलिगांव एवं मथुरापुर ओपी में कई मामला दर्ज है।






