मुजफ्फरपुर से 22 मई को यशवंतपुर के लिए खुलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, हाजीपुर पाटलिपुत्र प्रयागराज होकर जाएगी ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए एक वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से केवल एक दिन 22 मई 2023 को परिचालित की जायेगी।

गाड़ी संख्या 05228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर वन-वे स्पेशल दिनांक 22.05.2023 (सोमवार) को मुजफ्फरपुर से 15.30 बजे खुलकर 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर एवं 21.14 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 24.05.2023 (बुधवार) को 16.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07 कोच एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *