यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
मधुबनी। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मधुबनी जिला प्रशासन ने जिले के 10वीं पास (केवल पालीटेक्निक), इंटर पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सुनहरा अवसर देने का निर्णय लिया है। आर्थिक हल, युवाओ को बल निश्चय योजना के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता एव कुशल युवा कार्यक्रम के विषय मे जानकारी एवं सहायता के लिए दिनांक 22 मई (सोमवार) को अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक जिला प्रशासन अपने फेसबुक पेज से सभी जानकारी को साझा करेंगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने फेसबुक पेज से जुड़ने की अपील की है। डीपीआरओ द्वारा जारी सूचना के अनुसार DRCC प्रबंधन इसकी पूरी जानकारी देगें।

जिलाधिकारी की अपील : जिले के अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाए। कई लड़के-लड़कियां इच्छा के बावजूद उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं। पैसे की कमी के चलते कुछ बेहतर प्रयास करने की उनकी हसरत दम तोड़ देती है। ऐसे ही गरीब विद्यार्थियों की मदद के लिए बिहार की सरकार ने एक शानदार योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2 अक्टूबर 2016 को लॉन्च किया गया था।

BSCC योजना को लागू करने के लिए सरकार ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम (Bihar State Education Finance Corporation) की स्थापना की है। अब तक इस योजना के तहत जिले के काफी संख्या में छात्रों ने लाभ उठाया है और उच्च शिक्षा के अपने सपनो को साकार किया है। जिलाधिकारी ने जिले के इस सभी इंटर पास छात्र-छात्राओं विशेषकर इस वर्ष इंटर परीक्षा पास छात्रों से अपील किया है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु इस योजना का जरूर लाभ उठाएं। उनके निर्देश पर डीआरसीसी के अधिकारी संस्थानों एवं विद्यालयो में जाकर लाभुकों को जागरूक भी कर रहे है, साथ ही उनका मार्गदर्शन भी कर रहे है।

गौरतलब हो कि इस योजना के अंतर्गत शिक्षा ऋण अधिकतम चार लाख रूपये तक स्वीकृत की जाएगी। इस ऋण राशि पर अधिस्थगन अवधि जो कि पाठ्यक्रम समाप्ति से एक वर्ष तक अथवा आवेदक के नियोजित होने के अधिकतम 6 माह (जो सबसे पहले हो) तक ब्याज की राशि देय नहीं होगी। इस ऋण राशि पर सरल ब्याज की दर 4 प्रतिशत होगी। इसके अंतर्गत महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदकों को मात्र 1 प्रतिशत सरल ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

अगर आपको बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन फार्म भरने में कोई दिक्कत आ रही तो आप प्रबंधक, डीआरसीसी से सम्पर्क कर सकतें हैं । इसके लिए दिनांक 22 मई 2023 (सोमवार) को अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक जिला प्रशासन के फेसबुक पेज से जुड़े । प्रबंधक, डीआरसीसी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित सभी योजनाओं की देंगे जानकारी।

किसे मिल सकता है BSCC योजना का लाभ:
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम (बीएससीसी या BSCC) का लाभ ऐसे विद्यार्थी उठा सकते हैं, जो 10वीं ( केवल पालीटेक्निक) या 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं। किसी उच्च शिक्षा हेतु नामांकित हो या चयनित हो। BSCC योजना के तहत विद्यार्थी 4 लाख रुपये तक का लोन हासिल कर सकते हैं।

कैसे करें BSCC में आवेदन:
BSCC योजना इसलिए भी अच्छी है कि विद्यार्थी पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार के ऐसे विद्यार्थी को https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा। कागजात सत्यापन हेतु आवेदक को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, मधुबनी में जाना होता है।
BSCC योजना का लाभ उठाने के लिए कई दस्तावेज जरूरी हैं। इसलिए अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ये दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। आवेदक और सह-आवेदक के आधार कार्ड। 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट एवं मार्क्सशीट। उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले का प्रमाणपत्र एवं फीस विवरणी। आवेदक, सह-आवेदक के 2-2 पासपोर्ट फोटो। आवेदक का निवास प्रमाण पत्र। आवेदक, सह-आवेदक के बैंक खाता।

क्या है BSCC का मकसद:
BSCC योजना के जरिए राज्य सरकार कई मकसद पूरा करना चाहती है। पहला, वह राज्य में उच्च शिक्षा के लिहाज से साक्षरता के आंकड़े को सुधारना चाहती हैं । राज्य में विद्यार्थियों का बड़ा हिस्सा 10वीं-12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देता है। दूसरा, सरकार राज्य में मौजूद टैलेंट को बढ़ावा देना चाहती है। तीसरा, सरकार चाहती है कि लोन के लिए छात्र को बैंक का चक्कर नहीं काटना पड़े। करीब एक महीने पंद्रह दिन में इस स्कीम में लोन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।





