आज से फतुहा और हिलसा के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन  का होगा परिचालन, इस समय पर खुलेगी ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 21 मई 2023 से फतुहा और हिलसा स्टेशनों के बीच एक नई  ट्रेन  03238 व 03237 फतुहा – हिलसा – फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।  इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

गाड़ी संख्या 03238 फतुहा – हिलसा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 मई 2023 से 13.00 बजे फतुहा से खुलकर 13.05 बजे गोकुलनगर हाल्ट, 13.09 बजे मछरियावां हाल्ट, 13.13 बजे नयका रोड हाल्ट, 13.16 बजे दनियावां बाजार हाल्ट, 13.22 बजे दनियावां जं., 13.28 बजे सिग्रियावां हाल्ट, 13.34 बजे डियावां हाल्ट, 13.40 बजे लोहंडा हाल्ट 13.44 बजे कामता हाल्ट रूकते हुए 13.50 बजे हिलसा पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी संख्या 03237 हिलसा – फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 मई 2023 से 15.00 बजे हिलसा से खुलकर 15.04 बजे कामता हाल्ट, 15.10 बजे लोहंडा हाल्ट, 15.16 बजे डियावां हाल्ट, 15.22 बजे सिग्रियावां हाल्ट, 15.29 बजे दनियावां जं., 15.32 बजे दनियावां बाजार हाल्ट, 15.38 बजे नयका रोड हाल्ट, 15.42 बजे मछरियावां हाल्ट, 15.46 बजे गोकुलनगर हाल्ट रूकते हुए 16.00 बजे फतुहा पहुचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *