यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर लगभग पंद्रह दिनो से अधिक समय से एक एस्कलेटर बंद है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी को एस्कलेटर को दुरुस्त करने का आदेश दिया। लेकिन स्थिति यह है कि 15 दिनों से अधिक समय होने के बावजूद इसे सही नहीं किया जा सका।

एस्कलेटर को दुरुस्त नही किए जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। लेकिन एजेंसी को यात्री सुविधा से शायद कोई सरोकार नही है। तभी तो रेल मंडल मुख्यालय होने के बावजूद भी एजेंसी एस्कलेटर को दुरुस्त करने के बजाए चैन की वंशी बजा रहे हैं।

बता दें कि समस्तीपुर स्टेशन के कारखाना साइड तरफ से बनाए गए एस्कलेटर का एक भाग खराब है। हालांकि एस्कलेटर से उतरने वाला भाग कार्य कर रहा है। लेकिन चढ़ने वाला भाग खराब होने के कारण यात्रियों को चढ़ने में अधिक परेशानी हो रही है। यात्रियों को एफओबी पर चढ़ने के लिए सीढ़ी का प्रयोग करना पड़ रहा है।


जिसकी वजह से खासकर बुजुर्ग या बीमार यात्रियों को एस्कलेटर के बजाए सीढ़ी पर चढ़ना काफी कष्टदायक हो गया है। लेकिन आदेश के बावजूद संबंधित एजेंसी इसे ठीक कराने में रूचि नहीं ले रही है।

यात्रियों की माने तो एस्कलेटर के बन्द होने से काफी परेशानी होती है। एक साइड का खराब है। यात्रियों की माने तो कभी कभी एक ही एस्कलेटर को रिवर्स भी कर दिया जाता है।






