बिहार में दोस्तों के साथ स्नान करने गए दो युवकों की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हुई मौत

यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन पुराने पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक की मौत हो गयी। दो-दो युवक की मौत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। स्थानीय गोताखोर व मछुआरो की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी।


मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर निवासी अजय कुमार का 19 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार एवं विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 8 निवासी लालो शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रुप में की गयी है। पुलिस ने दोनों युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि दूसरे शव को निकालने में मछुआरों व गोताखोर को तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर चार दोस्तों के साथ नरहन बाजार के लिए घर से निकला था। इसी बीच भीषण गर्मी को देखते हुए एक दोस्त बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने चला गया। स्नान करने के दौरान एक दोस्त गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख दूसरे दोस्त ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहरे पानी होने के कारण दोनों दोस्त पानी में डूब गया।


यह देख अन्य दो दोस्तों ने हल्ला कर आसपास के लोगों को बुलाया। हल्ला सुनकर मछली मार रहे मछुआरा घटना स्थल पर पहुंच कर डूबे युवकों की तलाश करने में जुट गए। इस दौरान बेहोशी की हालत में अनुज कुमार को बाहर निकाला गया। जिसे पीएचसी विभूतिपुर ले जाया गया, लेकिन वहां से तत्काल सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का शव काफी मशक्कत के बाद तीन से चार घंटे के बाद बरामद किया जा सका। घटना की सूचना पर सीओ अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर एवं ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवक के शव को निकाल वाने में सफल रहे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की भीड़ जुट गयी। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *