यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां घर में ही पानी भरे बाल्टी में डूब के दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबतक लोग कुछ समझते तबतक बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड 11 टोला सलखन्नी में दो वर्षीय बच्चे की मौत पानी से भरी बाल्टी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान जादो पासवान के नाती आर्यन कुमार के रूप में किया गया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्यन अपने माता व बहन के साथ ननिहाल में ही रहता था। गुरुवार की दोपहर घर के लोग आर्यन को घर में चौकी पर सुला दिया। नीचे पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। नींद खुलते ही आर्यन पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। जब तक परिवार के लोग देख पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वहीं घटना के बाद मृतक के माता किरण कुमारी, बहन अंशु सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बताया जाता है कि पानी के संकट के कारण चौकी के पास है परिजनों ने पीने के लिए बाल्टी में पानी भर रखा था। जिसमे डूबने से बच्चे की जान चली गयी।

बता दें कि 1 माह पूर्व भी समस्तीपुर शहर के काशीपुर मोहल्ले में एक बच्चे की मौत पानी भरे टब में डूबने से हो गई थी। घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य अपने-अपने काम में लगे हुए थे। वही बच्चा खेलते खेलते बाथरूम में पहुंच गया। जहां टब में रखे पानी में बच्चा डूब गया। जब बच्चे की खोज की तो बच्चे की लाश टब में पड़ी मिली थी।






