समस्तीपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार से लैस बदमाशों ने लूटा 10 लाख रुपये

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकशेखू की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बैंक जाने के दौरान दिन दहाड़े 10 लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी रुपये लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

फाइनेंस कंपनी के कर्मी का बताना है कि वह अपने कार्यालय से बाइक पर अपने सहयोगी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपया जमा करने जा रहा था। इसी बीच चकशेखु के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया। फिर बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे रुपए से भरा बैग और उसकी बाइक की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए।

बतातें चलें कि 25 अप्रैल को भी बदमाशों ने बैंक में रुपया जमा करने जा रहे भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3 लाख 86 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले का पुलिस ने अब तक खुलासा भी नहीं किया था कि एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस मामले की जांच में जुट गए। घटना स्थल पर भी पुलिस मामले की जांच की। इस कड़ी में पीड़ित कर्मी से भी पूछताछ की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *