यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी में फंदे से लटका एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कवि चौक पटोरी निवासी गुरुचरण दास के रूप में की गयी है। फिलहाल हत्या कर लाश को लटकाने की आशंका जतायी जा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने पटोरी मोहिउद्दीननगर मुख्य पथ को जाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक एस्बेस्टस की दुकान में काम करता था और रात दिन उसी दुकान के अंदर रहता भी था। शुक्रवार सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों को नजर जब फंदे से लटके शव पर गयी, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। फिर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। लाश की स्थिति को देख लोग इसे हत्या मान रहे हैं। परिवार के लोगों का भी आरोप है कि उनकी हत्या करने के बाद लाश को फंदे से लटकाया गया है। चुकी मृतक मजदूर का पैर नीचे जमीन से सट रहा है।


उधर घटना की सूचना पर पटोरी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को जब कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वही आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम होने से यातायात बाधित हो गया है।

बता दे कि पटोरी अनुमंडल के लिए मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर हाई स्कूल के पास गुरुवार की अहले सुबह झाड़ी में एक युवती की अधजलीलाश बरामद की गई थी। पुलिस उस घटना को सुलझा भी नहीं पाई कि पटोरी थाना क्षेत्र में एक और मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में मिली अधजली युवती की लाश की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान को लेकर मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में युवती की लाश की तस्वीरों को साझा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






