हैदराबाद और रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी रुट किया गया तय

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 13 मई से 30 मई तक दरभंगा-समस्तीपुर- बरौनी के रास्ते हैदराबाद, सिकंदराबाद और रक्सौल के मध्य 03 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद- रक्सौल समर स्पेशल दिनांक 13 मई, 20 मई और 27 मई (शनिवार) को हैदराबाद से 20.35 बजे खुलकर दूसरे दिन अर्थात सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुचेगी।

वापसी में गाड़ी संकि 07052 रक्सौल- सिकंदराबाद समर स्पेशल 16 मई 23 मई और 30 मई (मंगलवार) को रक्सौल से 08.30 बजे खुलकर दूसरे दिन अर्थात गुरूवार को 04.50 बजे सिकंदराबाद पहुचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह समर स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, रांची सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *