समस्तीपुर में ऑटो व स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, माँ बेटे की हुई दर्दनाक मौत, कई यात्री जख्मी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एकबार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसमे ऑटो सवार माँ बेटे की मौत हो गयी, वही चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र का है। जहां समस्तीपुर- रोसड़ा मुख्यपथ के अंगारघाट थाने के मुरियारो चौर में ऑटो व स्कार्पियों के बीच सीधी टक्कर हो गयी।

मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट निवासी भरत पंडित की पत्नी सविता देवी और उनका 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है। लोगो से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से ऑटो सवारी लेकर अंगारघाट जा रही थी। इसी दौरान मुरियारो चौर के पास रोसड़ा की ओर आ रही स्कार्पियों की ऑटो में सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही ऑटो सवार दो महिला , 10 साल का मासूम समेत छह लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुटे और सभी घायलों को मोरदिवा एपीएचसी लाया गया।

जहां गंभीर रूप से जख्मी महिला व बच्चा को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का उपचार के दौरान सदर अस्पताल में ही मौत हो गई।

बाद में घटना किबसूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वही पुलिस दोनों लाश को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *