स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था से शिक्षा परिषद ने मंत्रियों को कराया अवगत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शिक्षा विकास परिषद ने समस्तीपुर ब्लॉक के मोरदीवा, केवस निजामत एवं छतौना के शिक्षा स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार तथा तीनों पंचायत में अवस्थित स्कूल प्रांगण के साफ-सफाई, निर्धारित समय से स्कूल का संचालन शिक्षकों व शिक्षिकाओं का ससमय अपने विद्यालय में उपस्थिति आदि समस्याओं को लेकर मंत्रियों को अवगत कराया गया है।

इस क्रम में शिक्षा विकास परिषद के सदस्य लालबाबू महतो के द्वारा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के निवास स्थान पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर अपने परिषद व क्षेत्र के शिक्षा की स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आश्वासन मिला है कि विभाग भी अपने स्तर से वस्तुस्थिति का आकलन कर उचित दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।

इसके बाद वित्त वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय चौधरी से भी मुलाकात कर परिषद के कार्य बिंदु से अवगत कराया गया एवं उनसे विशेषकर प्लस 2 संत कबीर उच्च विद्यालय हरिशंकरी में भवन का अभाव की जानकारी दी गई।

उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि भवन निर्माण में राशि की कमी नहीं होने देंगे। पूर्व मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को भी परिषद के कार्य बिंदु से अवगत कराया गया है।

स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल एवं पूर्व अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति प्लस 2 संत कबीर उच्च विद्यालय हरिशंकर अख्तरुल इस्लाम शाहीन से भी इस विद्यालय की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई है। इनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया है कि विद्यालय पर आकर स्थिति का आकलन कर उचित दिशा में कार्रवाई की जाएगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *