समस्तीपुर स्टेशन से चोरी के मोबाइल व ब्लेड के टुकड़ों के साथ चार गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर रेल पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान चार लोगों को चोरी के मोबाइल और ब्लेड की कई टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया। रेल थानाध्यक्ष के अनुसार इन सभी के द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी, जिसे सर्च ऑपरेशन के दौरान इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाने के वार्ड 8 निवासी राजू महतो का पुत्र अमरजीत महतो, समस्तीपुर नगर थाने के अंबेडकर नगर के सुरेश राम का पुत्र नरेश कुमार, रोसड़ा थाने के रहियाघाट रोसड़ा वार्ड 4 के शोभित महतो का पुत्र सिकंदर महतो एव पूर्णिया जिले के मधुबनी सिपाही टोल के सुघीर पोद्दार के पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है।

रेल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से चोरी के दो मोबाइल सहित आठ ब्लेड के टुकड़ा भी पाया गया है। इन सभी के विरुद्ध रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही चारों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सबो के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी ने स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोड़ पर से गिरफ्तार किया गया।

रेल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर कुछ युवक अपराध की साजिश रच रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस को देख यह भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने चारों को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *