रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : उधना से बरौनी के लिए एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का किया जायेगा परिचालन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है । इनमें से अब तक 23 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सूचना पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जा चुकी है।

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसी क्रम में उधना से बरौनी के लिए एक जोड़ी समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है।

ट्रेन संख्या 09033 व 09034 उधना, बरौनी, उधना समर स्पेशल को मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या  09033 उधना- बरौनी समर स्पेशल 03 मई 2023 से 31 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को उधना से 20.35 बजे खुलकर अगले दिन 19.38 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं., 20.56 बजे बक्सर 21.45 बजे आरा, 22.25 बजे पटना, 23.15 बजे बख्तियारपुर एवं 23.45 बजे मोकामा रूकते हुए तीसरे दिन 02.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 09034 बरौनी- उधना समर स्पेशल 05 मई 2023 से 02 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बरौनी से 11.00 बजे खुलकर 12.08 बजे मोकामा, 12.45 बजे बख्तियारपुर, 13.55 बजे पटना, 15.05 बजे आरा, 16.15 बजे बक्सर एवं 17.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए अगले दिन 19.00 बजे उधना पहुंचेगी । इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 15 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।

सप्ताह में दो दिन चलेगी पटना आनंद विहार स्पेशल:

इसके साथ ही डीडीयू- वाराणसी- प्रयागराज- कानपुर के रास्ते आनंद विहार से पटना के बीच परिचालित की जा रही 04066 व 04065 आनंद विहार- पटना- आनंद विहार सुपरफास्ट एसी स्पेशल एक्सप्रेस अब सप्ताह में एक दिन के बजाए दो दिन चलाने का निर्णय लिया गया है।


अब गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार- पटना सुपरफास्ट एसी स्पेशल एक्सप्रेस 01 मई 2023 से 29 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार के साथ ही गुरूवार को भी आनंद विहार से परिचालित की जायेगी।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 04065 पटना- आनंद विहार सुपरफास्ट एसी स्पेशल 02 मई 2023 से 30 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार के साथ ही शुक्रवार को भी पटना से परिचालित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *