समस्तीपुर में मेधा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक ने किया बच्चों को सम्मानित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला अन्तर्गत ताजपुर प्रखंड के परमेश्वर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विधालय सादीपुर में भव्य मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मैट्रिक परीक्षा 2023 में प्रधम श्रेणी से उतीर्ण वैसे छात्र-छात्राओं जिन्हें 400 से ऊपर अंक प्राप्त हुआ था उनके सम्मान में उनके उत्साह वर्धन हेतु प्रधानाध्यपक विनोद कुमार के द्वारा रखा गया था।

इस कार्यक्रम में मेधावी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र, माला से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मोरबा विधानसभा के विधायक रणविजय साहू,  बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला समस्तीपुर के जिला

अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद राय, प्रबंध कमिटी के सदस्य त्रिवेणी प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यपक विनोद कुमार,  प्रखंड अध्यक्ष राजद नवीन कुमार, राजद नेता पवन कुमार सिंह, राजेन्द्र साह के अलावे विद्यालय के सभी अध्यापकगण सहीत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए तथा बच्चों की हौसला को अपने संबोधन से बढाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *