सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे खानपुर के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। अगलगी के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से उसकी चपेट में आने से झुलसने के कारण एक और युवक की मौत हो गई। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव में हुई थी। जिसमें अगलगी के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट करने के क्रम में झुलसने से शोभन निवासी  राकेश कुमार की मौत पटना में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हो गई। जिसका शव मंगलवार को समस्तीपुर लाया गया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

खानपुर थानाक्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड 4 में 9 अप्रैल को  बिजली के ग्यारह हजार की तार में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण अगलगी की घटना हुई थी। जिसमें देखते ही देखते तीन घर जलकर राख हो गया। साथ ही बीच बचाव करने वालों में से पांच लोग क्रमशः राकेश कुमार राय, राकेश कुमार, रमेश प्रसाद सिंह, गोविंद महतो एवं रामशंकर राय गंभीर रूप से झुलस गए थे।

जिनमें से गोविंद महतो की मृत्यु पिछले सप्ताह पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान हो गया था और सोमवार की रात ब्रह्मदेव महतो के 38 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की भी मृत्यु हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम का माहौल हो गया। राकेश की मौत से परिवार के अलावे गांव मर्माहत है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि राकेश कुमार का पिछले 19 अप्रैल से पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।

बतादे कि घटना के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल से राकेश को डीएमसीएच रेफर किया गया था। जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण राकेश कुमार को एक निजी बर्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।


जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि स्वर्गीय राकेश कुमार का अदम्य साहस भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है।

जिला पार्षद ने सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस विपदा की घड़ी से प्रभावित परिवार को उवारें। साथ ही सरकार से मांग किया है कि उनके परिजनों के भरण पोषण के लिए उचित प्रबंध करें।


इनके निधन पर मुखिया रविन्द्र कुमार प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, मुखिया अमरजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया शिवनारायण राय, राजगीर राम, लोजपा नेता चंद्रशेखर राय, डॉक्टर लालबाबू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद शर्मा, शिवनारायण महतो, अजय महतो, राजकुमार महतो सहित सैकड़ों लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *